Hemchand Yadav Vishwavidyalaya Kul Geet



⇨ Autonomous Exam Form/Results

MODEL EXAM TIME TABEL(2024-25)

AICTE Fellowship / Scholarship

image description

एमजे कालेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा आज ऑनलाइन कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर के निर्देश पर आयोजित इस कैम्पस ड्राइव में 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 4 विद्यार्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया है। इस ड्राइव में बीसीए की छात्रा कुक्कू सिंह एवं आएशा जोसेफ का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया गया है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने बताया कि टेक्नो टास्क साल्यूशन द्वारा इस कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। कैम्पस इंटरव्यू के पहले चरण में 19 बच्चों ने हिस्सा लिया। 4 बच्चों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया है। इंटरव्यू में भाषा कौशल, कम्प्यूटर की जानकारी, टाइपिंग स्पीड संबंधी सवाल पूछे गए। इस ऑनलाइन ईवेन्ट का संचालन वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के प्रभारी विकास सेजपाल ने किया। तकनीकी पक्ष में सेवक देवांगन ने सहयोग किया।